शेयर मंथन में खोजें

सीएंडसी कंस्ट्रक्शंस को 781 करोड़ का ठेका

सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस को बिहार में एक फ्राइट कॉरिडोर बनाने के लिए 781 करोड़ रुपये का एक ठेका हासिल हुआ है। बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने सूचित किया है कि कंपनी यह काम अपने संयुक्त उपक्रम के साझेदार बीएससीपीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ मिल करेगी और यह काम 36 महीने में पूरा किया जाना है। 

सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस ने स्वतंत्र तौर पर और बीएससीपीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ मिल कर संयुक्त रूप से पिछले छः महीने में 2378 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके हासिल किये हैं। बीएसई में आज के कारोबार में 123.95 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 11.40 बजे कंपनी का शेयर भाव 10.63% की बढ़त के साथ 118.15 रुपये पर था।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख