शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) : 30 जून 2015 तक बदल सकते हैं पुराने नोट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2005 से पहले छपे नोटों को बदलने की समय सीमा बढ़ा दी है।

आरबीआई ने 2005 से पहले छपे नोटों को बदलने की तारीख 1 जनवरी 2015 से बढ़ा कर 30 जून 2015 कर दी है। इस फैसले के बाद अब 30 जून तक अपने पास के किसी भी बैंक की शाखा में जाकर पुराने नोटों को बदलवाया जा सकता है। 

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि साल 2005 से पहले जारी किये गये नोटों की पहचान करना बेहद आसान है क्योंकि इससे पहले जारी नोटों के पिछले भाग पर प्रिंटिंग का वर्ष अंकित नहीं है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख