शेयर मंथन में खोजें

फिर छपेगा भारतीय मानक रुपया

भारतीय मानक रुपया अब एक नये कलेवर के साथ फिर आपके हाथों में आने वाला है।

भारत सरकार 1 जनवरी 2015 से एक रुपये के नोट की छपाई शुरू कर सकती है।

गौरतलब है एक रुपये के नोट की छपाई का काम काफी दिनों से बंद है, लेकिन वित्त मंत्रालय द्वारा कॉयनेज एक्ट 2011 में बदलाव के बाद अब सरकार को यह अधिकार मिल गया है कि वह एक रुपये के नोट छापना शुरू करें।

दरअसल, छोटी राशि के नोट छापने से सरकार बचती रही है, क्योंकि मूल्य के अनुपात में ऐसे नोट पर खर्चा अधिक होता है। वहीं, कागजी नोट जल्द उपयोग से बाहर भी हो जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक एक रुपये की छपाई सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में शुरू होगी। यह नोट मुख्य रूप से गुलाबी-हरे रंग का होगा और उसमें रुपये का नया चिह्न भी होगा। इस पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वित्त सचिव राजीव महर्षि के हस्ताक्षर भी होंगे। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख