शेयर मंथन में खोजें

1 जनवरी से महँगी हो सकती हैं कारें

नये साल से कार और उपभोक्ता सामान खरीदना महँगा पड़ सकता है। 

1 जनवरी से कारें, यूटिलिटी वाहन और फ्रिज, टेलीविजन जैसे उपभोक्ता सामान महँगे हो सकते हैं। ऑटो कंपनियों, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) पर मिली छूट 31 दिसंबर 2014 को खत्म हो रही है। इसके बाद अगर सरकार उत्पाद शुल्क में छूट नहीं बढ़ाती है तो इन उत्पादों को खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!