शेयर मंथन में खोजें

चार बैंकों के एमडी और सीईओ पद पर नियुक्ति

सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार की दिशा में उच्च पदों पर नियुक्तियाँ की है।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने चार पीएसयू बैंकों के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पदों पर नियुक्तियाँ की हैं। 

आर कोटेश्वरन (R. Kotesswaran) को इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का एमडी और सीईओ बनाया है, जबकि पी. श्रीनिवास (P.Srinivas) यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के एमडी और सीईओ नियुक्त किये गये हैं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का एमडी और सीईओ अनिमेश चौहान (Animesh Chauhan) को बनाया गया है। वहीं, किशोर सांसी (Kishore Sansi) विजया बैंक (Vijaya Bank) के एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त हुए हैं। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख