शेयर मंथन में खोजें

नवंबर में औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आँकड़े अनुमानों से बेहतर

नवंबर 2014 के महीने में औद्योगिक उत्पादन (IIP) में अच्छी तेजी आयी है, जो विश्लेषकों के अनुमानों से कहीं ज्यादा है।

जहाँ अक्टूबर 2014 में आईआईपी में 4.2% की गिरावट आयी थी, वहीं नवंबर में इसमें 3.8% की बढ़त दर्ज की गयी। यह पाँच महीनों में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की सबसे अच्छी दर है। विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र में नवंबर के दौरान 3% की वृद्धि हुई, जबकि अक्टूबर में इसका उत्पादन 7.6% घटा था। इसी तरह कैपिटल गुड्स की उत्पादन वृद्धि दर भी -2.3% से सुधर कर 6.5% हो गयी।

हालाँकि खनन (माइनिंग) की वृद्धि दर 5.2% से कुछ धीमी हो कर 3.4% हो गयी। इसी तरह बिजली क्षेत्र की दर भी 13.3% से घट कर 10% पर आ गयी।

उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर गुड्स) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) के उत्पादन में नवंबर में भी गिरावट आयी है, मगर अक्टूबर की तुलना में गिरावट की दर हल्की पड़ी है। उपभोक्ता वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि दर -18.6% से सुधर कर -2.2% हो गयी, जबकि टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं में -35.2% के बदले -14.5% की दर रही है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख