शेयर मंथन में खोजें

डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये (Rupee) में आयी मजबूती

ब्याज दरों में कटौती करने की आरबीआई की घोषणा से आज शेयर बाजार में तो उत्साह है ही, डॉलर की तुलना में रुपये में भी उछाल देखने को मिल रही है।

आरबीआई ने आज सुबह ही रेपो दर (Repo Rate) 0.25% घटाते हुए 7.75% करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सुबह से रुपया मजबूत बना हुआ है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का बंद भाव 62.18 का था, यानी एक डॉलर की कीमत 62.18 रुपये पर बंद हुई थी। आज सुबह यह लगभग सपाट रहते हुए 61.17 पर खुला, मगर आरबीआई की घोषणा सामने आते ही डॉलर की कीमत तेजी से घटी। दोपहर करीब दो बजे डॉलर की कीमत 0.65 रुपये या 0.94% की गिरावट के साथ 61.59 के स्तर पर चल रही है। 

आरबीआई की घोषणा के कारण शेयर बाजार में आयी तेज उछाल और अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी का भी असर आज रुपये की मजबूती के रूप में दिख रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!