शेयर मंथन में खोजें

इस बार शनिवार को पेश होगा आम बजट (Budget)

परंपरा के मुताबिक इस बार भी 28 फरवरी को ही केंद्र सरकार का 2015-16 का आम बजट (Budget) पेश होगा, हालाँकि उस दिन शनिवार है।

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। रेल बजट (Rail Budget) 26 फरवरी को पेश होगा, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 27 फरवरी को संसद के सामने रखा जायेगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 20 मार्च तक चलेगा। एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 20 अप्रैल से चालू होगा और 8 मई को समाप्त होगा। 

बजट सत्र में सरकार को न केवल बजट पारित कराना है, बल्कि छह अध्यादेशों पर भी सदन की मंजूरी लेनी है। सरकार ने हाल में कोयला, खानों और एवं खनिजों, ई-रिक्शा, नागरिकता कानून में संशोधन, भूमि अधिग्रहण और बीमा में एफडीआई को लेकर अध्यादेश जारी किये हैं। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख