शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का जी-20 को खास फायदा नहीं : मूडीज

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विश्व अर्थव्यवस्था को कोई खास फायदा नहीं मिलेगा, यह मानना है क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज का।

इसका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सबसे ज्यादा फायदा अमेरिका और भारत को मिल सकता है। इसने साल 2016 में भारत की विकास दर 7.0% रहने का अनुमान जताया है।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी जी-20 देशों की विकास दर को लेकर अगले दो साल के अनुमानों में कोई बदलाव नहीं कर रही है। एजेंसी ने जी-20 देशों की विकास दर 3%के नीचे ही रहने का अनुमान दिया है। इसके मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट उस वक्त आयी है, जब ग्रुप के कई देश राजनीतिक और आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे हैं। साथ ही यूरोप के कई देश अपने खर्चों पर भी सख्ती के साथ नियंत्रण रखने के लिए जूझ रहे हैं।

ऐसे में इस बात की संभावनाएँ काफी ज्यादा है कि ये देश तेल की कीमतों में गिरावट से हुई आय को खर्च करने की जगह बचाने पर जोर दें। मूडीज के मुताबिक 2015 में यूरोजोन और जापान की विकास दर 1%के नीचे रहेगी। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!