शेयर मंथन में खोजें

गुजरात एनआरई कोक में तेजी जारी, शेयर 17% बढ़ा

डीवीआर यानी डिफ्रेंशियल वोटिंग राइट्स शेयरों पर बीएसई के नये नियमों का सकारात्मक असर गुजरात एनआरई कोक के शेयर पर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला है।

गुजरात एनआरई कोक का शेयर शुक्रवार के कारोबार में 17.39% बढ़कर बंद हुआ, दो दिनो में शेयर 38% की बढ़त दर्ज करा चुका है। वहीं कंपनी के डीवीआर में आज 15.6% की बढ़त देखने को मिली है। डीवीआर शेयर आम शेयर की तरफ ही होते हैं लेकिन मतदान के अधिकार की जगह शेयर धारकों को ऊंचा लाभांश मिलता है। बीएसई ने डीवीआर को बेंचमार्क सूचकांक में शामिल करने की अनुमति दे दी है।

डीवीआर शेयरों का कारोबार सामान्य शेयरों के मुकाबले काफी छूट पर होता है। सूचकांकों में शामिल होने से ये अंतर कम हो जाएगा साथ ही कंपनियों को हिस्सेदारी बेचे बिना बाजार से रकम जुटाने में काफी मदद मिलेगी। फिलहाल 4 भारतीय कंपनियों ने डीवीआर जारी किये हैं, जिसमें गुजरात एनआरई कोक के अतिरिक्त टाटा मोटर्स, फ्यूचर रीटेल और जैन इरीगेशन सिस्टम्स शामिल हैं। (शेयर मंथन 20 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख