शेयर मंथन में खोजें

केंद्रीय करों में राज्यों की बढ़ेगी हिस्सेदारी, वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश

केंद्र को होने वाली कर आय में से राज्यों को अब ज्यादा हिस्सा मिलेगा।

14वें वित्त आयोग की रिपोर्ट में राज्यों को आय में से 42% हिस्सा देने की सिफारिश की है पहले ये हिस्सा 32% था। वित्त आयोग की ये रिपोर्ट आज संसद में पेश की गयी। हिस्सा बढ़ाने के बाद राज्यों को 2014-15 में केंद्र से 3.48 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक हिस्सेदारी बढ़ने से राज्य अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाओं का खाका तैयार कर सकेंगे।

2014-15 के दौरान राज्यों की आय और खर्चों का अनुमान लगाकर वित्त आयोग ने 11 राज्यों के लिये 1.94 लाख करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की है। आयोग ने राज्यों से ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं को मजबूत बनाने के लिए अनुदान की सिफारिश की है। ये अनुदान मूल अनुदान और प्रदर्शन आधारित अनुदान के रुप में दिये जायेंगे। इसके साथ ही आयोग ने सिफारिश की है की केंद्र उन क्षेत्रों की पहचान करे जहां वो सीधे पैसा पहुँचा सके।

इसके साथ ही आयोग ने जीएसटी, और सरकारी कंपनियों को लेकर भी अपनी सिफारिशें दी हैं। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख