शेयर मंथन में खोजें

आर्थिक सुधारों पर सरकार के कदम से तय होगी भारत की रेटिंग : मूडीज

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साफ किया है कि भारत की सरकार द्वारा आर्थिक सुधार के लिए उठाये गये कदमों के आधार पर ही तय होगा कि भारत की रेटिंग सुधरती है या नहीं।

मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक तेल कीमतों में गिरावट की वजह से महंगाई और सरकारी घाटा नियंत्रण में रहने की संभावना है, जिससे सुधारों से जुड़े कई अहम फैसले लेने की जगह बन गयी है। मूडीज ने साफ किया कि विकास दर के लिए नए फॉर्मूले के आधार पर सामने आये आंकड़े ये दर्शाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था पहले से बेहतर है, हालाँकि एजेंसी ने साफ किया की इन आंकड़ों के आधार पर देश की रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मूडीज ने आगाह किया कि भारत का सरकारी घाटा, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर, और नियम कानूनों की जटिलताओं का नकारात्मक असर देश की आर्थिक सेहत पर पड़ सकता है।

इसके साथ ही मूडीज ने चेतावनी दी की आने वाले 3 से 5 साल में तेल और कमोडिटी कीमतों में बढ़त का दौर देखने को मिल सकता है ऐसे में अगर अभी कदम नहीं उठाये गये तो देश की अर्थव्यवस्था फिर से मुश्किल में पड़ सकती है। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख