शेयर मंथन में खोजें

रेल बजट (Rail Budget) : सुरेश प्रभु ने नहीं बढ़ाया रेल किराया

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने साल 2015-16 के रेल बजट में यात्री किराये में वृद्धि नहीं की है

उन्होंने अपने रेल बजट भाषण में कहा, "रेलवे यात्री किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जायेगी। हम स्वच्छता समेत यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।" सुरेश प्रभु ने पहली बार रेलवे बजट पेश किया है। उन्होंने नवंबर में रेल मंत्री का पदभार सँभाला था।

मोदी सरकार का यह दूसरा रेलवे बजट है। गौरतलब है कि पिछले साल ही जुलाई 2014 में पेश किये गये पहले रेलवे बजट में मोदी सरकार ने यात्री किराये में 14.2% और माल भाड़े में 6.5% की वृद्धि की थी। रेलवे के यात्री किराये में यह वृद्धि एक दशक के बाद हुई थी। साल 2012-13 के रेल बजट में तत्कालीन रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने सभी श्रेणियों के किराये बढ़ाने की घोषणा की थी। मगर इसके बाद उन्हें अपने ही दल तृणमूल कांग्रेस के विरोध के बाद पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उच्च श्रेणियों को छोड़ कर अन्य श्रेणियों के किराये में वृद्धि को वापस ले लिया गया था। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!