शेयर मंथन में खोजें

बजट 2015 : गरीबों को पेंशन, 12 रुपये में 2 लाख रुपये का बीमा

बजट में सरकार ने गरीब लोगों के लिये 3 योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया है।

इन योजनाओं में अटल पेंशन योजना, पीएम बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना शामिल है। अटल पेंशन योजना में सरकार 5 साल तक कुल प्रीमियम का आधा प्रीमियम यानि 1000 रुपये का भुगतान करेगी इसके बाद योजना में शामिल व्यक्ति को 60 साल की आयु के बाद एक निश्चित पेंशन मिलेगी। वहीं प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत गरीबों को 12 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना और जीवन बीमा मिलेगा।

वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराने वाले को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा जो कि सहज या दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा। इस योजना के तहत सालाना 330 रुपये का प्रीमियम देना होगा। योजना में 18-50 साल के लोग शामिल हो सकते हैं। (शेयर मंथन 28 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख