शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में म्यूचुअल फंडों की संपत्तियां (AUM) नये उच्चतम स्तर पर

भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेशकों के बढ़ते भरोसे का असर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के आंकड़ों में साफ दिख रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इंडस्ट्री की कुल संपत्तियां अब तक के सबसे उच्चतम स्तर तक पहुँच गयी हैं।

एएमएफआई के मुताबिक फरवरी के दौरान एसेट अंडर मैनेजमेंट का स्तर 12.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। जनवरी के दौरान ये आंकड़ा 11.8 लाख करोड़ रुपये था। एसेट अंडर मैनेजमेंट में सबसे बड़ा हिस्सा इन्कम फंड्स और लिक्विड फंड्स का रहा है।

कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट में इन्कम फंडों का हिस्सा 5.22 लाख करोड़ रुपये, इक्विटी फंडों का हिस्सा 3.06 लाख करोड़ रुपये, लिक्विड फंडो का हिस्सा 2.76 लाख करोड़ रुपये वहीं इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) का हिस्सा 39,235 करोड़ रुपये था। (शेयर मंथन, 7 मार्च 2015)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!