शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 338 अरब डॉलर

अर्थव्यवस्था के बेहतर संकेतों के साथ कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की वजह से देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.88 अरब डॉलर बढ़कर 338 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़ा था।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते के दौरान कुल जमा में विदेशी मुदा संपत्ति (फॉरेन करेंसी एसेट) का हिस्सा 3.90 अरब डॉलर बढ़कर 312 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। वहीं इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्राओं का हिस्सा 1.04 अरब डॉलर बढ़ा था। हालाँकि वहीं देश की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) मे हिस्सेदारी 46 लाख डॉलर घटकर 1.63 अरब डॉलर रही। वहीं 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में सोने का भंडार 20 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। (शेयर मंथन, 7 मार्च 2015)    

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख