शेयर मंथन में खोजें

शिव नादर फाउंडेशन ने एचसीएल टेक के 56 लाख शेयर बेचे

शिव नादर फाउंडेशन ने आज एचसीएल टेक (HCL Technologies) के 56 लाख शेयर ओपन मार्केट में बेच दिये हैं।

फाउंडेशन ने करीब 1130 करोड़ रुपये में ये शेयर बेचे है। फाउंडेशन के मुताबिक कानूनी प्रावधानों के तहत उन्हें ये शेयर 31 मार्च 2015 से पहले बेचने थे। इससे पहले फाउंडेशन ने इसी तरह फरवरी 2012 में शेयरों की बिक्री की थी।

एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नादर द्वारा परोपकारी कार्यों के लिए स्थापित फाउंडेशन के मुताबिक शेयर बिक्री से मिली रकम का इस्तेमाल वो कई नये भलाई के कार्यों में करेंगे। शेयर बिक्री की खबर के बाद एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में एचसीएल टेक का शेयर 2.6% तक गिरा है। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख