शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में घरेलू यात्री कारों की बिक्री बढ़ी, मोटरसाइकिल बिक्री में गिरावट

फरवरी में घरेलू यात्री कारों की बिक्री में 6% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान घरेलू यात्री कारों की बिक्री 6.85% बढ़कर 1.71 लाख यूनिट हो गयी है। पिछले साल फरवरी के दौरान देश में कुल 1.60 लाख यात्री कारों की बिक्री हुई थी। हालाँकि इस अवधि में मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 8.22% घटकर 7.74 लाख यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में 8.43 लाख मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी। वहीं दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 0.99% घटकर 12.08 लाख पर पहुँच गयी है।

आँकड़ों के मुताबिक व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में फरवरी के दौरान सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। फरवरी में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 10.1% बढ़कर 52,843 यूनिट रही। फरवरी में कुल वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 0.15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल के 15.23 लाख यूनिट की बिक्री के मुकाबले इस साल 15.26 लाख वाहन बिके हैं। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!