शेयर मंथन में खोजें

कोयला घोटाले में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को सम्मन

कोयला घोटाले की आँच अब सीधे-सीधे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तक पहुँच गयी है।

इस मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने डॉ. सिंह के साथ-साथ आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और हिंडाल्को के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी अभियुक्त के तौर पर सम्मन भेजा है। इनके अलावा पूर्व कोयला सचिव पी. सी. परख को भी सम्मन भेजा गया है। इन सभी को 8 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। 

विशेष अदालत ने इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह और पूर्व कोयला सचिव परख के साथ कुमार मंगलम बिड़ला की मुलाकात के संदर्भ में सीबीआई को आदेश दिया था कि वह इसमें आगे जाँच करे और पूर्व प्रधानमंत्री से पूछताछ करे। दरअसल यह मामला 25वीं स्क्रीनिंग कमिटी के उस फैसले से जुड़ा है, जिसने हिंडाल्को को तालबीरा 2 ब्लॉक का आवंटन करने की अनुमति नहीं दी थी, मगर बिड़ला और परख की मुलाकात के बाद इस फैसले को पलट दिया गया था।

इस मामले में एक समय सीबीआई ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए जाँच बंद करने का भी अनुरोध किया था, मगर उस समय अदालत ने सीबीआई की दलीलों को ठुकराते हुए उसे आगे जाँच करने का आदेश दिया था। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख