शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में थोक महँगाई दर घट कर -2.06%

फरवरी में थोक महँगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी के -0.39% के मुकाबले फरवरी में थोक महँगाई दर -0.39% रही है।

फरवरी के दौरान थोक खाद्य महँगाई दर घट कर 7.74% रही, जनवरी में महँगाई 8% के स्तर पर थी। फरवरी के दौरान अंडो की कीमतों में 8%, फल सब्जियों और चायपत्ती की कीमतों में 5-5% की कमी देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में अरहर दाल की कीमतों में 4%, मसालों, मक्का, ज्वार की कीमतों में 1-1% की बढ़त देखने को मिली है।

गैर खाद्य पदार्थों की थोक महँगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। फरवरी में महँगाई दर -5.55% के स्तर पर रही है, जनवरी में ये आँकड़ा -4.07% था। फरवरी के दौरान ग्वार सीड की कीमतें 14%, कैस्टर सीड की कीमतें 10%, कपास की कीमत 5%  तक घटी हैं। वहीं दूसरी ओर रेशम 4%, जूट 3% और कच्चा रबर 2% महँगा हुआ है।

फरवरी के दौरान फ्यूल और पावर महँगाई जनवरी के -10.69% के मुकाबले घट कर -14.72% रही है। वहीं मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर जनवरी के 1.05% के मुकाबले घट कर 0.33% रही है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख