शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 29 महीने की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँचा

जनवरी के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुना होकर 4.48 अरब डॉलर के स्तर पर पहुँच गया है।

जनवरी 2014 में देश में 2.18 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था। जनवरी में देश में आया एफडीआईपिछले 29 महीने में सबसे अधिक रहा है। इससे पहले सितंबर 2012 में देश में 4.67 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ था।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 36% बढ़ा है। मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के दौरान कुल 25.52 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है।

सरकार के मुताबिक निवेश के बेहतर आँकड़ों की वजह से देश के बैलेंस ऑफ पेमेंट (BoP) की स्थिति बेहतर हुई है। वहीं रुपया भी स्थिर रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख