शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव जारी, ब्रेंट क्रूड 53 के स्तर के करीब

कच्चे तेल की कीमतों में दबाव का रुख लगातार देखने को मिल रहा है। बुधवार के कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड फिसल कर 53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुँच गया है।

कीमतों पर दबाव अमेरिका में स्थित तेल रिजर्व में लगातार बढ़त की रिपोर्ट की वजह से है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार 10वें हफ्ते तेल के भंडारों में बढ़त दर्ज हो सकती है। 

अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के मुताबिक 13 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में अमेरिका में तेल भंडार 1 करोड़ बैरल बढ़कर 45 करोड़ बैरल हो गया है। और इसमें मौजूदा हफ्ते में भी बढ़त की संभावना जताई गयी है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख