शेयर मंथन में खोजें

सेसा स्टरलाइट के शेयर में तेजी, गोवा में खदानों पर रोक हटने का असर

सेसा स्टरलाइट (Sesa Sterlite)  के शेयर में आज करीब 5% की बढ़त देखने को मिली है।

दरअसल पर्यावरण मंत्रालय ने गोवा की लौह खदानों पर लगी रोक को हटा लिया है। खदानों से खनन जल्द शुरू होने की संभावना को देखते हुए शेयर में तेजी देखने को मिली है। खदानों पर पिछले 3 साल से रोक लगी हुई थी।

प्रदेश में खनन के लिए स्वीकृत 89 खदानों में से 72 पर से रोक को हटा लिया गया है। इन खदानों पर सितंबर 2012 में रोक लगी थी। तत्कालीन सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए खदानों पर रोक लगा दी थी।

आज के कारोबार की शुरुआत में ही सेसा स्टरलाइट के शेयर ने 202 का उच्चतम स्तर छुआ। सेसा स्टरलाइट का एक साल का उच्चतम स्तर 318 और न्यूनतम स्तर 170 रुपये है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख