शेयर मंथन में खोजें

मूडीज (Moody's) ने सुधारा भारत की रेटिंग पर अपना नजरिया

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने भारत की रेटिंग को लेकर अपना नजरिया सकारात्मक बना दिया है।

सिंगापुर से जारी बयान में मूडीज ने कहा है कि भारत की रेटिंग के बारे उसका नजरिया स्थिर (stable) से सुधार कर सकारात्मक (positive) कर दिया गया है। भारत के लिए मूडीज की रेटिंग बीएए3 है, जो निवेश लायक श्रेणियों में सबसे नीचे की श्रेणी है। 

मूडीज ने कहा है कि भारत के नीति-निर्माताओं ऐसा खाका तैयार कर रहे हैं, जिससे मध्यम अवधि में भारत की विकास दर अन्य समकक्ष देशों से ज्यादा रह सकेगी और भारत की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचे एवं संस्थागत स्वरूप में सुधार होगा।

भारत की रेटिंग के प्रति अपना नजरिया सुधारने के पीछे मूडीज ने मुख्य कारण यह बताया है कि देश के नीति-निर्माताओं के कदमों से भारत की आर्थिक मजबूती बढ़ने की संभावना ज्यादा हो गयी है, जिससे आने वाले वर्षों में सरकार की वित्तीय मजबूती बढ़ेगी। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख