शेयर मंथन में खोजें

मानसून (Monsoon) ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामान्य से 13% ज्यादा बारिश

कमजोर मानसून की आशंकाओं के विपरीत मानसून की अब तक की वास्तविक प्रगति काफी अच्छी रही है।

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने हाल में भविष्यवाणी की थी कि इस बार मानसून सामान्य से 12% कमजोर रहने वाला है। हालाँकि मानसून की अब तक की वास्तविक प्रगति कहीं बेहतर रही है। आज सोमवार को जारी बयान में मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस साल 1 जून से अब तक की बारिश इस अवधि में होने वाली सामान्य बारिश से 13% ज्यादा रही है।
मौसम विभाग की ओर से दी गयी ताजा जानकारी के मुताबिक इस साल 1 जून से अब तक पूरे देश में 69.6 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गयी है, जबकि इस समय तक बारिश की सामान्य सीमा 61.4 मिलीमीटर की रहती है। अब तक दक्षिणी प्रायद्वीप, मध्य भारत और पूर्वी एवं उत्तर-पूर्व भारत में अच्छी बारिश हुई है। दक्षिणी प्रायद्वीप और मध्य भारत में सामान्य सीमा से 18% अधिक बारिश हुई है। पूर्वी एवं उत्तर-पूर्व भारत में 22% अधिक बारिश दर्ज की गयी है। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में अब तक की बारिश सामान्य से 1% कम है।
जून के पहले हफ्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा था कि मानसून कमजोर रहने पर केंद्र सरकार बिजली, डीजल और बीज पर सब्सिडी देगी। इस बीच डीजल के दाम घटने से भी किसानों को डीजल पंप के जरिये सिंचाई में राहत मिलेगी। डीजल की कीमत में 16 जून की मध्य रात्रि से 1.35 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला किया गया है। (शेयर मंथन, 15 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!