शेयर मंथन में खोजें

खरीफ फसलों के बुआई क्षेत्र में कमी

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राज्‍यों से प्राप्‍त रिपोर्टों के आधार पर जानकारी दी है कि इस साल 19 जून तक कुल 91.61 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर खरीफ फसलों की बुआई की गयी है, जबकि पिछले वर्ष इस समय तक 98.88 लाख हेक्‍टेयर जमीन पर बुआई की गयी थी। अगर कुल भूमि क्षेत्र देखें तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुआई का क्षेत्र घट गया है। फसलवार देखें तो मोटा अनाज, तिलहन, गन्ना, कपास, जूट और पटसन के बुआई क्षेत्रों में कमी आयी है। वहीं चावल, दाल, और तिलहन के बुआई क्षेत्र में बढ़ोतरी आयी है। 
पिछले वर्ष 2014-2015 में इस समय तक चावल का बुआई क्षेत्र 8.20 लाख हेक्टेयर था, जो इस वर्ष 2015-2016 में 8.33 लाख हेक्टेयर है। वहीं दाल का बुआई क्षेत्र 4.32 लाख हेक्टेयर था, जो इस वर्ष बढ़ कर 4.51 लाख हेक्टेयर हो गया है। साथ ही तिलहन का बुआई क्षेत्र भी 2.22 लाख हेक्टेयर था, जो इस वर्ष बढ़ कर 2.79 लाख हेक्टेयर हो गया है। 
दूसरी ओर मोटे अनाज का बुआई क्षेत्र 12.42 लाख हेक्टेयर था, जो इस वर्ष घट कर 7.19 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं गन्ना का बुआई क्षेत्र भी पिछले वर्ष के 43.92 लाख हेक्टेयर से घट कर इस वर्ष 41.58 लाख हेक्टेयर है। जूट और पटसन का बुआई क्षेत्र 7.81 लाख हेक्टेयर से घट कर 7.55 लाख हेक्टेयर और कपास का बुआई क्षेत्र भी 20.00 लाख हेक्टेयर से घट कर इस वर्ष 19.66 लाख हेक्टेयर हो गया है। (शेयर मंथन, 20 जून 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख