शेयर मंथन में खोजें

ग्रामीण सिंचाई योजना मंजूरी से ज्यादातर कृषि शेयरों में तेजी

मानसून की अनियमितता से परेशान कृषि क्षेत्र को राहत देते हुये बुधवार को सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana-PMKSY) को मंजूरी दे दी।

इस योजना का उद्देश्य आधारभूत संरचना की मजबूती द्वारा हर गांव को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत राज्यों को 75% केंद्रीय अनुदान मिलेगा। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और पहाड़ी राज्यों के लिए सिंचाई बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए के लिए यह पैटर्न 90:10 होगा। 

सरकार के बजट में इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये थे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना मंजूरी मिली । देश में कृषि योग्य भूमि के कुल 14.2 करोड़ हेक्टेयर का 65% अभी भी सिंचाई द्वारा कवर नहीं हो पाता है। इसी चलते यह नई योजना किसानों की मानसून पर निर्भरता को कम करने में महत्व रखती है। इस खबर के चलते शेयर बाजार में कृषि से संबंधित चुनिंदा शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। (शेयर बाजार, 2 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!