शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

1.39: भारतीय शेयर बाजारों में एक छोटे दायरे में उतार चढ़ाव दिख रहा है। इस समय सेंसेक्स 46 अंक गिर कर 10,054 पर है। निफ्टी में 8 अंक की कमजोरी है और यह 3,069 पर है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1% की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सूचकांक में 2.8% से अधिक की बढ़त है। टाटा मोटर्स में 4.4%, डीएलएफ में 4.1% और ओएनजीसी में 2.9% की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.35%, मारुति सुजुकी में 3.8% और आईसीआईसीआई बैंक में 3.1% की कमजोरी है। 

10.48: भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है, कभी सूचकांक लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स 26 अंक गिर कर 10,074 पर है। निफ्टी लगभग सपाट है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1% से अधिक बढ़त है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 3.78% की बढ़त है। आईटी सूचकांक में करीब 1% की कमजोरी है। टाटा मोटर्स में 4.2%, डीएलएफ में 3.4% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 2.15% की मजबूती है। आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एचडीएफसी में 2% से अधिक की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख