शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने रेपो दर, सीआरआर में नहीं किया बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने मौद्रिक नीति की अपनी समीक्षा में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। उसने रेपो दर (Repo Rate) और कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 7.25% पर और सीआरआर 4% पर अपरिवर्तित रखा गया है। आरबीआई ने खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) की दर के अनुमान में 0.2% की कमी की है। इसके लिए उसने कच्चे तेल की कम कीमतों और अनुमान से बेहतर मानसून को कारण बताया है। पहले से बाजार में काफी विश्लेषक यह मान कर चल रहे थे कि आरबीआई मंगलवार को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर और सीआआर में बदलाव नहीं करेगा। रेपो रेट वह दर है, जिस पर बैंकों को आरबीआई से बहुत ही छोटी अवधि का कर्ज मिलता है। सीआरआर वह अनुपात है, जिसके मुताबिक बैंकों को अपने जमा का खास हिस्सा आरबीआई के पास रखना पड़ता है। (शेयर मंथन, 3 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख