शेयर मंथन में खोजें

गीतांजलि जेम्स ने दी शेयरों के पुनर्खरीद को मंजूरी

गीतांजलि जेम्स के निदेशक मंडल ने 1.20 करोड़ शेयरों के पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इन शेयरों के लिए अधिकतम 120 रुपये प्रति शेयर की दर तय की गयी है।

इसके लिए कंपनी ने 144 करोड़ रुपये की पूँजी निर्धारित की है। बीएसई में आज सुबह के कारोबार में 78.85 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 11.34 बजे गीतांजलि जेम्स का शेयर भाव 0.73% की बढ़त के साथ 75.55 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!