शेयर मंथन में खोजें

निजी निवेश लगातार तीसरे वर्ष भी गिरने का अनुमान : क्रिसिल

क्रिसिल रिसर्च के 22 बड़े क्षेत्रों में पूँजीगत निवेश के विश्लेषण के मुताबिक निवेश में गिरावट जारी है और चालू वित्त वर्ष में भी इसमें 2% की गिरावट आने के आसार हैं। इससे भी चिंताजनक बात यह है कि पिछले दो साल से गिरावट दर्ज कर रहे निजी निवेश में इस वित्त वर्ष के दौरान भी 8% तक गिरावट होने के संकेत हैं।
12 बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में से 10 में क्षमता उपयोग दर पाँच साल की तलहटी पर है, जिससे नयी परियोजनाओं की घोषणाएँ भी नहीं हो रही हैं। नतीजतन, ताजा निवेश कुल निवेश के महज 20% तक रहने की उम्मीद है। इसके चलते क्रिसिल रिसर्च का मानना है कि पूँजीगत निवेश में सार्थक सुधार वित्त वर्ष 2016-17 से ही दिखना शुरू होगा। वित्त वर्ष 2016-17 में पूँजी निवेश में 7% की वृद्धि होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 6 अगस्त, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!