शेयर मंथन में खोजें

ठीक-ठाक ही लग रहे हैं बाजार

संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च

आज के लिए मुझे बाजार ठीक-ठाक ही लग रहे हैं। हालांकि सुबह धीमापन दिख सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता जायेगा, वैसे-वैसे बाजार की भावना बेहतर होती चली जायेगी। जहाँ तक आज के लिए अच्छे प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों का सवाल है, पिछले हफ्ते में अच्छी बढ़त दर्ज करने वाले बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

कारोबारियों के लिए यह अच्छा अवसर है, उनके लिए सलाह यह है कि जब भी मुनाफावसूली का मौका मिले, वे मुनाफावसूली कर लें। जो लोग कारोबारी मानसिकता के नहीं हैं और मूल रूप से निवेशक हैं, उनके लिए बेहतर यही है कि वे बाहर बैठें और सही वक्त का इंतजार करें। आगे आने वाले 10-15 दिनों तक बाजार में यही स्थिति रहने की संभावना लग रही है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख