शेयर मंथन में खोजें

7% ही रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर : मूडीज इन्वेस्टर्स

साख निर्धारण एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मानसूनी बारिश के कम होनें के कारण साल 2015 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है जबकि पहले भारत आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान एजेंसी द्वारा जताया गया था। सुधार की धीमी प्रक्रिया लेकर भी मूडीज इन्वेस्टर्स ने चिंता जाहिर की है।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2015-16’ में कहा कि साल 2015 मानसून में उम्मीद से कम बारिश होनें के कारण हमने सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर करीब सात प्रतिशत कर दिया है साथ ही साथ धीमी सुधार प्रक्रिया से भी भारत की वृद्धि दर में गिरावट आयी  है। (शेयर मंथन 18 अगसत् 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख