शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमत और लुढ़की

शेयर बाजार में और रुपये की कीमत में जारी गिरावट के समान ही कच्चे तेल में कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है।

सोमवार को अमेरिकी तेल का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। सोमवार सुबह को अमेरिकी तेल मानक वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियएट (डब्ल्यूटीआई) में कच्चा तेल 1.04 डॉलर गिर कर 39.41 प्रति बैरल के भाव पर आ गया। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में जारी आर्थिक संकट का असर कच्चे तल की कीमतों पर दिख रहा है। चीन तेल-गैस का सबसे बड़ा आयातक देश है। चीन की मंदी का असर कच्चे तेल की माँग पर पड़ रहा है। जिस कारण कीमतों में गिरावट बनी हुई है। (शेयर मंथन 24 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!