शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में अमेरिका की विकास दर 3.7%, नहीं दिखा चीन का असर

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर चालु वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 3.7% रही है।

जो पुर्वानुमानों से काफी बेहतर है। चालु वर्ष की पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की चाल काफी सुस्त थी। जिस कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पात (GDP) दर 2.3% के आसपास रहेगी लेकिन असली नतीजे पुर्वानुमानों से बेहतर रहे हैं। जीडीपी दर में आयी इस तेजी का मुख्य कारण घरेलू माँग में बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है। इन्वेन्टरी माल मतलब बिक्री के लिए तैयार माल के आँकड़ों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इन्वेन्टरी माल के आँकड़े 11 अरब डॉलर से बढ़कर 121 अरब डॉलर हो गये हैं। बिक्री के लिए तैयार माल के आँकड़ों में तेजी, बेहतर होती माँग की ओर संकेत करते हैं जिस कारण कंपनियों की बिक्री और मुनाफे में भी बढ़त की संभावना रहती है। ताजे आँकडों के हिसाब से निजी घरेलू माँग 3.3% रही है। जिसका पुर्वानुमान 2.5% था। अच्छे तिमाही नतीजों के कारण अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बढ़त देखी जा रही है। दो दिनों में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों में करीब 6% की बढ़त देखी गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख