शेयर मंथन में खोजें

रियल एस्टेट क्षेत्र अभी बिक्री में रहेगी मंदी

जानी मानी रेटिंग एजेन्सी मूडीज ने रियर एस्टेट क्षेत्र के बारे में चिंता व्यक्त की है।

मूडीज का कहना है कि अगले कुछ महीने रियर एस्टेट कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते है क्योंकि मकानों की बिक्री में आयी गिरावट और मकानों की कीमत के ना बढ़ने का दबाव रियल एस्टेट क्षेत्र पर बना रहेगा। जिस कारण नयी परियोजना को शुरू करने में बिल्डरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने कहा कि बिल्डर बिक्री बढ़ाने के लिए दाम घटाने को तैयार नहीं है। बल्कि वे अपार्टमेंट का आकार छोटा करने और अपार्टमेंट के साथ दूसरे ऑफर देने की रणनीति अपना रहे हैं। जिस कारण खरीददार अपार्टमेंट खरीदने में रुचि दिखाये।
(शेयर मंथन, 3 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख