शेयर मंथन में खोजें

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में उछाल, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों में गुरुवार के कारोबार में तेज बढ़त देखने को मिली।

जहाँ रियल एस्टेट क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी डीएलएफ के शेयरों में 10% बढ़त देखी गयी तो वहीं एचडीआईएल का शेयर भी 5% बढ़ कर बंद हुआ। इसके अलावा युनीटेक और जयप्रकाश के शेयरों में भी गुरुवार को बढ़त देखी गयी। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम द्वारा बुधवार को भारत की जीडीपी के 8% तक पहुँचने की बात कही थी साथ ही उन्होंने कहा था कि भारतीय अर्थवयवस्था सुधार की ओर है। हमें मंहगाई की जगह अपस्फीति की चिंता करनी चाहिए। भारतीय मुख्य सलाहकार द्वारा दिये गये इस बयान को रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है। जिस कारण रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखी गयी।
आज बीएसई में डीएलएफ का शेयर 112.30 के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में 11.05 रुपये या 10.08% बढ़कर 120.65 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 3 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख