शेयर मंथन में खोजें

सरकार करेगी सरकारी तेल एवं गैस फील्ड्स की निलामी

आज सरकार ने 69 तेल एवं गैस फील्ड की निलामी को मंजूरी दे दी है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। निलामी के बाद यह फील्ड, तेल एवं प्राकृतिक गैस के उत्पादन के लिए निजी और विदेशी कंपनियों को दे दी जायेंगी। राजस्व या तेल एवं गैस में हिस्सेदारी के आधार पर यह फिल्ड निजी कंपनियों को दी जायेंगी। ओएनजीसी और ऑयल इंडिया की इन फिल्ड्स को विकसित करने में सरकार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिस कारण यह फील्ड्स निजी कंपनियों को दे दी गयी। लेकिन इस निलामी के बाद इन फिल्ड्स को विकसित करने और उत्पादन का सारा व्यय निजी कंपनियों द्वारा किया जायेगा। इस निर्णय के बाद करीब 70,000 करोड़ रुपये के सरकारी संसाधनों को निलामी की जायेगी।
(शेयर मंथन 7 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख