शेयर मंथन में खोजें

भारत का आर्थिक विकास स्थिर : ओईसीडी

पेरिस स्थित संगठन, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारत की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत स्थिर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद कर रहा है जबकि चीनी अर्थव्यवस्था में गिरावट की स्थिति शिथिलता बनी हुई है। ओईसीडी ने कहा है कि कम्पोजिट लीडिंग इन्डिकेटर (सीएलआई) में भारत की स्थिति और बेहतर हुई है। जुलाई माह में भारत सीएलआई में 99.8 अंक पर खड़ा हो जो जून माह के 99.7 अंक से ज्यादा है। हालाँकि जून में समाप्त हुई तिमाही में, भारत की विकास दर 7% रही है जबकि पहले विकास दर का 7.5% तक रहने का अनुमान था। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख ने भी भारत को निवेश के लिए बेहतर जगह बताया था
(शेयर मंथन 9 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख