शेयर मंथन में खोजें

बैंकों ने की दूसरे, चौथे शनिवार को छुट्टी

अगर आज आप बैंक का कोई कामकाज निपटाने के लिए बैंक की शाखा जाने की सोच रहे हैं तो आपको निराश होना पड़ेगा।

बैंकों ने अब दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रखना शुरू कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों को ईमेल भेज कर इस बारे में सूचित किया है। दरअसल भारत सरकार ने 20 अगस्त 2015 को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया था। इसके तहत 1 सितंबर 2015 से भारत में हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों के लिए सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस नियम के तहत आज 12 सितंबर को पहली छुट्टी होगी।
आईसीआईसीआई बैंक ने स्पष्ट किया है कि किसी महीने में पहले, तीसरे और पाँचवें (यदि हो तो) शनिवार को सामान्य रूप से शनिवार के लिए पहले से निर्धारित समय के मुताबिक कामकाज होगा। गौरतलब है कि ज्यादातर बैंक शनिवार को अन्य कारोबारी दिनों की तुलना में कम समय के लिए शाखा खुली रखते हैं। हालाँकि एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा है कि छुट्टी वाले दो शनिवारों को छोड़ कर जो अन्य कामकाजी शनिवार के दिनों में बैंक अपने सामान्य दिनों की कार्यावधि के मुताबिक पूरे समय तक खुले रहेंगे, यानी अब कामकाज वाले शनिवार को आधी छुट्टी नहीं होगी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख