शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर में गिरावट, 4.4% से घट कर 4.2% हुई

जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर में कुछ सुस्ती दर्ज हुई है।

शुक्रवार को जारी ताजा आँकड़ों के मुताबिक जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 4.2% रही है जो जून माह में 4.4% रही थी। औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर में आयी गिरावट के बावजूद विशेषज्ञ इन नतीजों को उम्मीद से बेहतर मान रहे हैं। बाजार को यह वृद्धि दर 3.41% रहने की उम्मीद थी।
जुलाई माह में कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की वृद्धि दर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। दोनों क्षेत्रों में क्रमश: 10.6% और 11.4% की वृद्धि दर दर्ज हुई है। जुलाई माह में उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि दर 4.7% रही है जो जून माह में 5.4% थी। ताजा आँकड़ों को देखते हुए आईआईपी विकास दर पूरे वर्ष में 4% रहने की संभावना जतायी जा रही है। इन आकँड़ों के आधार पर विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि अभी तक तो अर्थव्यवस्था ठीक दिशा में दिखायी दे रही है। खनन क्षेत्र और बिजली क्षेत्र में विकास दर धीमी रही है। लेकिन कुल मिला कर नतीजे संतोषजनक हैं। ताजा आँकड़ों को अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख