शेयर मंथन में खोजें

थोक महँगाई दर लगातार 10वें महीने शून्य से नीचे, लेकिन कई खाद्य पदार्थों में तेजी

लगातार 10वें महीने थोक महँगाई दर शून्य से कम दर्ज हुई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किये गये ताजे आँकड़ो के अनुसार अगस्त माह में थोक महँगाई दर -4.95% रही है। पिछले साल नवम्बर से थोक महंगाई दर लगातार शून्य से नीचे चल रहे है।
दैनिक उपभोग की वस्तुएँ अब भी महँगी
थोक महँगाई दर में जारी लगातार गिरावट के बावजूद आम आदमी को इसका फायदा मिलता नहीं दिख रहा है क्योंकि दैनिक उपभोग के खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सबसे ज्यादा प्याज और दालों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जहाँ एक तरफ प्याज के दाम 65.29% तक बढ़े हैं तो वहीं दालों की कीमतों में 36.40% की तेजी दर्ज हुई है।
प्याज और दाल के बाद जिन खाद्य पदार्थों में सर्वाधिक महँगाई दर्ज हुई उनमें अंडा, माँस और मछली 3.30%, दूध 2.08% और गेहूँ 2.05% प्रमुख है। हालाँकि इसके बावजूद अन्य सब्जियों की थोक कीमतों में आयी कमी के चलते लगातार दूसरे महीने खाद्य महँगाई दर शून्य से नीचे -1.13% दर्ज हुई है। सब्जियों की महँगाई दर -21.21% रही है जिसमें सर्वाधिक योगदान आलू -51.71% का रहा है।
अन्य क्षेत्र
गैर खाद्य पादार्थों की महँगाई दर -0.69% रही है, जो पिछले महीने में 0.74% रही थी।
ईंधन और बिजली की महँगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। अगस्त माह में ईंधन और बिजली की थोक महँगाई दर -16.50% रही है जो एक माह पहले जुलाई महीने में -12.81% रही थी।
इसी तरह उत्पादन क्षेत्र में भी गिरावट दर्ज हुई है। अगस्त माह में उत्पादन क्षेत्र में महँगाई दर, जुलाई माह के -1.47% से गिर कर -1.92% दर्ज हुई है। (शेयर मंथन 14 जुलाई 2015)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!