शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई दर (CPI) में भी नरमी, अगस्त में 3.66% पर

अगस्त महीने में थोक महँगाई दर (WPI) रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद खुदरा महँगाई दर (Consumer Price Index) में भी नरमी आयी है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक अगस्त 2015 में खुदरा महँगाई दर (CPI) 3.66% रही। जुलाई महीने में खुदरा महँगाई दर 3.69% थी। वहीं साल भर पहले अगस्त 2014 में खुदरा महँगाई दर 7.03% थी। खुदरा खाद्य महँगाई दर जुलाई 2015 के 2.15% की तुलना में अगस्त 2015 के दौरान 2.20% रही। अगस्त 2014 में यह 8.7% के उच्च स्तर पर थी।
गौरतलब है कि आज सोमवार को ही इससे पहले आये आँकड़ों के मुताबिक थोक महँगाई दर शून्य से नीचे -4.95% रही। यह लगातार दसवाँ महीना है, जब थोक महँगाई दर में ऋणात्मक यानी शून्य से नीचे रही है और वास्तव में थोक भाव घटे हैं। महँगाई दर के इन आँकड़ों से बाजार में यह उम्मीद बढ़ेगी कि आने वाले दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में कमी करेगा। आरबीआई की अगली नीतिगत समीक्षा बैठक 29 सितंबर को होने वाली है। इस समय रेपो दर (वह दर जिस पर आरबीआई बैंकों को अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराता है) 7.25% है। आरबीआई ने अगस्त के आरंभ में अपनी पिछली समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख