शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजारों में गिरावट कायम

1.15: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इस समय सेंसेक्स 210 अंक गिर कर 9,718 पर है। निफ्टी में यह 61 अंकों की कमजोरी है और यह 2,978 पर है। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 2% से अधिक कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। बीएसई बैंकिंग, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में 3.5% से अधिक की कमजोरी दिख रही है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 10.47%, सत्यम कंप्यूटर्स में 8.6%, टाटा मोटर्स में 5.6% और आईसीआईसीआई बैंक में 5.3% की गिरावट है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, डीएलएफ और लार्सन एंड टुब्रो में 4% से अधिक की कमजोरी है। 

11.06: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 181 अंकों की कमजोरी है और यह 9,747 पर है। निफ्टी ने 3,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया है और यह 52 अंकों की गिरावट के साथ 2,987 पर है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में हैं। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, धातु और बैंकिंग सूचकांकों में 2% से अधिक कमजोरी है। एसीसी में 1% से अधिक बढ़त है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 7.8%, टाटा मोटर्स में 6.7% और लार्सन एंड टुब्रो में 4.3% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख