शेयर मंथन में खोजें

भारत ने स्टेनलेस स्टील आयात पर लगाया शुल्क

भारत सरकार ने स्थानीय कंपनियों को अनुचित प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए चीन, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका से स्टेनलेस स्टील आयात पर पाँच साल के लिए शुल्क लगा दिया है।

सरकार ने कहा है कि कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टेनलेस स्टील उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क 4.6% से 57.4% के दायरे में है। दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान और थाईलैंड से आयातों पर भी शुल्क लगेगा।
सरकार का यह कदम सितंबर में कुछ अन्य स्टील उत्पादों पर 20% आयात शुल्क लागू करने के कदम के क्रम में है। पिछला कदम कर्ज और कच्चे माल की भारी लागतों के चलते प्रतिस्पर्धा से जूझ रही भारतीय स्टील कंपनियों के नुकसान की भरपाई करने में विफल रहा। हालिया महीनों में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जेएसडब्लू स्टील और एस्सार स्टील समेत कईर् कंपनियों ने आयात के चलते लाभ मार्जिन सिकुड़ने की शिकायत की थी। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख