शेयर मंथन में खोजें

होमस्टूडियो को मिली 50 लाख डॉलर की सीड पूँजी

नवंबर में बंगलुरू में स्थापित ऑनलाइन स्टोर स्टार्टअप होमस्टूडियो को ब्रेन कॉर्पोरेशन से 50 लाख डॉलर की सीड पूँजी हासिल हुई है।

होमस्टूडियो भारत में उपभोक्ताओं को फर्नीचर और किचन श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय उत्पाद और सेवाएँ उपलब्ध कराती है। स्टार्टअप के सीओओ आलोक दुग्गल ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य इस निवेश के जरिये अपना प्रौद्योगिक प्लेटफॉर्म और उपभोक्ता सेवाओं में मजबूती लाना है। उन्होंने बताया कि इस निवेश से तीन मुख्य काम यह किये जायेंगे कि अपनी वेबसाइट का विस्तार, खास कर प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर, दूसरे वेयरहाउस और आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाना और तीसरे उत्पाद को महसूस करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए एक अत्याधुनिक अनुभव क्षेत्र तैयार करना। फिलहाल कंपनी का मुख्यालय बंगलुरू में है और कंपनी की योजना अगले 12 से 18 माह में अन्य प्रमुख शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख