शेयर मंथन में खोजें

मैट्रीमोनी.कॉम को आईपीओ लाने की अनुमति मिली

भारतमैट्रीमोनी.कॉम समेत विवाह संबंधी विभिन्न वेबसाइट संपत्तियों की स्वामी मैट्रीमोनी.कॉम को पूँजी बाजार में अपना पहला सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) पेश करने के लिए सेबी की अनुमति मिल गयी है।

मैट्रीमोनी.कॉम ने 350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस साल अगस्त में आवेदन किया था। मैट्रीमोनी.कॉम इस वर्ष आईपीओ लाने के लिए आवेदन करने वाली दूसरी भारतीय उपभोक्ता इंटरनेट फर्म है। इससे पहले इन्फीबीम.कॉम ने आवेदन किया था। मैट्रीमोनी.कॉम इस आईपीओ के जरिये बेसेमर वेंचर पार्टनर्स की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके अलावा इस इश्यू के जरिये कंपनी के संस्थापक की माँ एम. जानकीरामन और कुछ अन्य निजी निवेशकों की हिस्सेदारी भी बेची जायेगी। इस इश्यू का प्रबंधन कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स और ड्यूश इक्विटीज इंडिया कर रही है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख