शेयर मंथन में खोजें

उपभोक्ता महँगाई दर (CPI Inflation) में लगातार पाँचवीं बढ़त

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महँगाई दर (Inflation) में दिसंबर 2015 के दौरान लगातार पाँचवे महीने में वृद्धि हुई है। उपभोक्ता महँगाई दर दिसंबर 2015 में 5.61% आंकी गयी है, जो इसका 15 महीनों का ऊँचा स्तर है।

यह दर दिसंबर 2014 में 4.28% और ठीक पिछले महीने यानी नवंबर 2015 में 5.41% थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के मुताबिक उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) पर आधारित महँगाई दर दिसंबर 2015 में 6.40% रही है, जो दिसंबर 2014 में 3.96% और नवंबर 2015 में 6.07% थी।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपभोक्ता महँगाई दर दिसंबर 2015 में 6.32% रही, जो दिसंबर 2014 में 4.16% और नवंबर 2015 में 5.95% थी। शहरी क्षेत्रों के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर दिसंबर 2015 में 4.73% आँकी गयी, जो दिसंबर 2014 में 4.50% और नवंबर 2015 में 4.71% थी।
उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित महँगाई दर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दिसंबर 2015 में 6.41% रही, जो दिसंबर 2014 में 3.53% और नवंबर 2015 में 5.75% थी। शहरी क्षेत्रों के लिए सीएफपीआई आधारित महँगाई दर दिसंबर 2015 में 6.31% आंकी गयी, जो दिसंबर 2014 में 4.75% और नवंबर 2015 में 6.53% थी। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!