शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली में वैट बढ़ने से पेट्रोल और डीजल महँगे

दिल्ली की राज्य सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर वैट बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके चलते राजधानी में इन दोनों ईंधनों की खुदरा कीमत बढ़ गयी है।

राज्य सरकार ने वैट (VAT) को पेट्रोल पर 25% से बढ़ा कर 27% और डीजल पर 16.60% से बढ़ा कर 18% कर दिया है। इसके साथ ही डीजल पर 0.25% का प्रदूषण उपकर (सेस) भी लगाया गया है। इस कर वृद्धि की वजह से दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 96 पैसे प्रति लीटर बढ़ गयी है। अब राज्य में पेट्रोल की कीमत 59.99 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

वहीं डीजल की खुदरा कीमत में 53 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब यहाँ डीजल की कीमत 44.71 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख