शेयर मंथन में खोजें

थोक महँगाई दर में मामूली कमी

जनवरी माह में थोक महँगाई दर में मामूली कमी देखने को मिली है हालाँकि अभी भी यह नकारात्मक ही बनी हुई है।

मासिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित सालाना थोक महँगाई दर जनवरी, 2016 में घट कर -0.90% रह गयी है। दिसंबर, 2015 में थोक महँगाई दर -0.73% रही थी। वहीं, नवंबर की थोक महँगाई दर दिसंबर में अनुमानित -1.99% से संशोधित हो कर -2.04% हो गयी है।
जनवरी में खाद्य वस्तुओं की महँगाई दर में भी कमी आयी है। फल एवं सब्जियों (6%), ज्वार (4%), अरहर (3%), मसाला, उड़द और चना (प्रत्येक में 2%), पाउल्ट्री, मूँग, मसूर, कॉफी और चावल (प्रत्येक में 1%) की कीमतों में गिरावट के कारण खाद्य महँगाई में 1.9% की कमी रही। हालाँकि गैर खाद्य महँगाई दर में 0.3% की बढ़ोतरी हुई है।
कच्चा पेट्रोलियम, लौह अयस्क, चूना पत्थर (प्रत्येक 7%), मैगनीज अयस्क (6%), तांबा अयस्क (5%) और जिंक कंसंट्रेट (3%) की कम कीमतों के कारण खनिज महँगाई दर में 6.2% की कमी आयी है। ईंधन और बिजली की महँगाई दर में 2.9% की कमी आयी है जबकि विनिर्मित वस्तुओं की महँगाई दर 0.1% बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख